शुक्रवार, 11 मई 2012

सूक्ष्म शरीर जगत और ओसो .. भाग- 1

प्रश्न यदि मां के पेट में, पुरूष और स्त्री, आत्मा को जन्माने  के लिए अवसर पैदा करते है, तो इसका अर्थ यह हुआ कि आत्माएं अलग-अलग है और सर्वव्यापी आत्मा नहीं है? हमने तो बहुत बार कहा है कि एक ही  सत्य है, एक ही परमात्मा है, एक ही आत्मा है। फिर ये दोनों बातें तो कंट्राडिक्टरी, विरोधी मालूम होती है।

ओशोये दोनों बातें विरोधी नहीं है। आत्मा तो वस्तुत: एक ही है। लेकिन शरीर दो प्रकार के है। एक शरीर जिसे हम स्थूल शरीर कहते है, जो हमें दिखाई देता है। एक शरीर जो सूक्ष् शरीर है जो हमें दिखाई नहीं पड़ता है। एक शरीर की जब मृत्यु होती है, तो स्थूल शरीर तो गिर जाता है। लेकिन जो सूक्ष् शरीर है वह जो सटल बॉडी है, वह नहीं मरती है।
आत्मा दो शरीरों के भीतर वास कर रही है। एक सूक्ष् और दूसरा स्थूल। मृत्यु के समय स्थूल शरीर गिर जाता है। यह जो मिट्टी पानी से बना हुआ शरीर है यह जो हड्डी मांस मज्जा की देह है। यह गिर जाती है। फिर अत्यंत सूक्ष् विचारों का, सूक्ष् संवेदनाओं का, सूक्ष् वयब्रेशंस का शरीर शेष रह जाता है, सूक्ष् तंतुओं का।
वह तंतुओं से घिरा हुआ शरीर आत्मा के साथ फिर से यात्रा शुरू करता है। और नया जन् फिर नए स्थूल शरीर में प्रवेश करता है। तब एक मां के पेट में नई आत्मा का प्रवेश होता है, तो उसका अर्थ है सूक्ष् शरीर का प्रवेश।
मृत्यु के समय सिर्फ स्थूल शरीर गिरता हैसूक्ष् शरीर नहीं। लेकिन परम मृत्यु के समयजिसे हम मोक्ष कहते हैउस परम मृत्यु के समय स्थूल शरीर के साथ ही सूक्ष् शरीर भी गिर जाता है। फिर आत्मा का कोई जन् नहीं होता। फिर वह आत्मा विराट में लीन हो जाती है। वह जो विराट में लीनता हे, वह एक ही है। जैसे एक बूंद सागर में गिर जाती है।
तीन बातें समझ लेनी जरूरी है। आत्मा का तत् एक है। उस आत्मा के तत् के संबंध में आकर दो तरह के शरीर सक्रिय होते है। एक सूक्ष् शरीर, और एक स्थूल शरीर। स्थूल शरीर से हम परिचित है, सूक्ष् से योगी परिचित होता है। और योग के भी जो ऊपर उठ जाते है, वे उससे परिचित होते है जो आत्मा है। सामान् आंखे देख पाती है इस शरीर को। योग-दृष्टि, ध्यान देख पाता है, सूक्ष् शरीर को। लेकिन ध्यानातित, बियॉंड योग, सूक्ष् के भी पार, उसके भी आगे जो शेष रह जाता है, उसका तो समाधि में अनुभव होता है। ध्यान से भी जब व्यक्ति ऊपर उठ जाता है। तो समाधि फलित होती है। और उस समाधि में जो अनुभव होता है, वह परमात्मा का अनुभव है। साधारण मनुष् का अनुभव शरीर का अनुभव है, साधारण योगी का अनुभव सूक्ष् शरीर का अनुभव है, परम योगी का अनुभव परमात्मा का अनुभव है। परमात्मा एक है, सूक्ष् शरीर अनंत है, स्थूल शरीर अनंत है।
वह जो सूक्ष् शरीर है वह है कॉज़ल बॉडी। वह जो सूक्ष् शरीर है, वही नए स्थूल शरीर ग्रहण करता है। हम यहां देख रहे है कि बहुत से बल् जले हुए है। विद्युत तो एक है। विद्युत बहुत नहीं है। वह ऊर्जा, वह शक्ति, वह एनर्जी एक है। लेकिन दो अलग बल्लों से वह प्रकट हुई है। बल् का शरीर अलग-अलग है, उसकी आत्मा एक है। हमारे भीतर से जो चेतना झांक रही है, वह चेतना एक है। लेकिन उस चेतना के झांकने में दो उपकरणों का, दो वैहिकल का प्रयोग किया गया है। एक सूक्ष् उपकरण है, सूक्ष् देह: दूसरा उपकरण है, स्थूल देह।
हमारा अनुभव स्थूल देह तक ही रूक जाता है। यह जो स्थूल देह तक रूक गया अनुभव है, यहीं मनुष् के जीवन का सारा अंधकार और दुख है। लेकिन कुछ लोग सूक्ष् शरीर पर भी रूक सकेत है। जो लोग सूक्ष् शरीर पर रूक जाते है। वे ऐसा कहेंगें की आत्माएं अनंत है। लेकिन जो सूक्ष् शरीर के भी आगे चले जाते है। वे कहेंगे की परमात्मा एक है। आत्मा एक ब्रह्मा एक है।
मेरी इन दोनों बातों में कोई विरोधाभाष नहीं है। मैंने जो आत्मा के प्रवेश के लिए कहा, उसका अर्थ है वह आत्मा जिसका अभी सूक्ष् शरीर गिरा नहीं है। इसलिए हम कहते है कि जो आत्मा परम मुक्ति को उपलब् हो जाती है, उसका जन् मरण बंद हो जाता है। आत्मा का तो कोई जन् मरण है ही नहीं। वह तो कभी जन्मी है और कभी मरेगी। वह जो सूक्ष् शरीर है, वह भी समाप् हो जाने पर कोई जन् मरण नहीं रह जाता। क्योंकि सूक्ष् शरीर ही कारण बनता है नए जन्मों का।
सूक्ष् शरीर का अर्थ है, हमारे विचार, हमारी कामनाए, हमारी वासनाएं, हमारी इच्छाएं, हमारे अनुभव, हमारा ज्ञान, इन सबका जो संग्रही भूत जो इंटिग्रेटेड सीड है, इन सबका जो बीज है, वह हमारा सूक्ष् शरीर है। वहीं हमें आगे की यात्रा करता है। लेकिन जिस मनुष् के सारे विचार नष् हो गए, जिस मनुष् की सारी वासनाएं क्षीण हो गई, जिस मनुष् की सारी इच्छाएं विलीन हो गई, जिसके भीतर अब कोई भी इच्छा शेष रही, उस मनुष् को जाने के लिए कोई जगह नहीं बचती, जाने का कोई कारण नहीं रह जाता। जन् की कोई वजह नहीं रह जाती।
राम कृष् के जीवन में एक अद्भुत घटना है। रामकृष् को जो लोग बहुत निकट से जानते थे, उन सबको यह बात जानकर अत्यंत कठिनाई होती थी कि रामकृष् जैसा परमहंस, रामकृष् जैसा समाधिस् व्यक्ति भोजन के संबंध में बहुत लोलुप था। रामकृष् भोजन के लिए बहुत आतुर होते थे, और भोजन के लिए इतनी प्रतीक्षा करते थे कई बार उठकर चोंके में पहुंच जाते थे। और पूछते शारद को, बहुत देर हो गई। क्या बन रहा है आज? ब्रह्म की चर्चा चलती और बीच में ब्रह्म-चर्चा छोड़कर पहु्ंचो जाते चोंके में। और खोजने लगते कि शारदा आज क्या बना रहा है? शारद ने भी उन्हें कई बार कहा की लोग क्या सोचते होंगे? क्या कहते होंगे? ब्रह्म की चर्चा छोड़ कर एक दम अन की चर्चा पर उतर आते हो। रामकृष् हंसते और चुप रह जाते। उनके शिष्यों ने भी उन्हें अनेक बार कहां। इससे बड़ी बदनामी होती है। लोग कहते है कि ऐसा व्यक्ति क्या ज्ञान को उपलब् होगा। जिसकी अभी वासना , रसना, जीभ की भी पूरी नहीं हुई है।
एक दिन शारदा ने बहुत कुछ भला-बुरा कहा, रामकृष् की पत्नी ने, तो रामकृष् ने कहा कि तुझे पागल, पता नहीं, जिस दिन मैं भोजन के प्रति अरूचि प्रकट करूं, तू समझ लेना कि अब मेरे जीवन की यात्रा केवल तीन दिन शेष रह गये है। बस तीन दिन से ज्यादा फिर मैं जीऊूंगा नहीं। जिस दिन भोजन के प्रति मेरी उपेक्षा हो, समझ लेना कि तीन दिन बाद मेरी मौत गई है। शारदा कहने लगी, इसका अर्थ? रामकृष् कहने लगे, मेरी सारी वासनाएं क्षीण हो गई है। मेरी सारी इच्छाएं विलीन हो गई है। मेरे सारे विचार नष् हो गये है। लेकिन जगत के हित के लिए मैं रुका रहना चाहता हूं। मैं एक वासना को जबर्दस्ती पकड़े हुए हूं। जैसे किसी नाव की सारी ज़ंजीरें खुल जाएं एक जंजीर से नाव अटकी रह गई है। और वह एक जंजीर और टूट जाए तो नाव आनी अनंत यात्रा पर निकल जाएगी। मैं चेष्टा करके रुका हुआ हूं।
किसी की समझ में शायद उस दिन यह बात नहीं आई, लेकिन रामकृष् की मृत्यु के तीन दिन पहले शारदा थाली लगाकर रामकृष् के कमरे में गई। वे बैठे हुए देख रहे थे। उन्होंने थाली देखकर आँख बंद कर ली। लेट गए, और पीठ शारदा की तरफ कर ली उसे एकदम से ख्याल आया कि उन्होंने कहा था कि तीन दिन बाद मौत हो जाएगी। जिस दिन भोजन के प्रति अरूचि करूंगा। उसके हाथ से थाली छूट गई। वह छाती पीटकर रोने लगी। राम कृष् ने कहा रोओ मत, तुम जो कहती थी वह बात भी अब पूरी हो गई।
ठीक तीन दिन बाद रामकृष् की मृत्यु हो गई। एक छोटी सी वासना को प्रयास करके वे रोके हुए थे। उतनी छोटी सी वासना जीवन यात्रा का आधार बनी थी। वह वासना भी चली गई जो जीवन यात्रा का सारा आधार समाप् हो गया।
जिन्हें हम तीर्थकर कहते है, जिन्हें हम बुद्ध कहते है। जिन्हें हम ईश्वर के पुत्र कहते है। जिन्हें हम अवतार कहते है। उनकी भी एक ही वासना शेष रह गई होती है। और उस वासना को वे शेष रखना चाहते है करूणा के हित, सर्वमंगला के हित, सर्व लोक के हित। जिस दिन वह वासना भी क्षण हो जाती है, उसी दिन जीवन की यह यात्रा समाप् और अनंत की अंतहीन यात्रा शुरू हो जाती है। उसके बाद जन् नहीं है, उसके बाद मरण नहीं है। उसके बाद….उसके बाद एक है, अनेक है। उसके बाद तो जो शेष रह जाता है, उसे संख्या में गिनने का कोई उपाय नहीं है।
इसलिए जो जानते है, वे यह भी नहीं कहते कि ब्रह्म एक है। परमात्मा एक है। क्योंकि एक कहना व्यर्थ है जब कि दो की गिनती बनती हो। एक कहने का कोई अर्थ नहीं है। जब कि दो और तीन कहे जा सकते हों। एक कहना तभी तक सार्थक है जब तक कि दो, तीन चार भी सार्थक होते है। संख्याओं के बीच ही एक की सार्थकता है। इसलिए जो जानते है, वे यह भी नहीं कहते कि ब्रह्म एक है; वे कहते है, ब्रह्म अद्वय हे, नानडुअल है, दो नहीं है। बहुत अद्भुत बात कहते है। वे कहते है, परमात्मा दो नहीं है। दो नहीं है। बहुत अदभुद बात कहते है। वे कहते है कि परमात्मा की संख्या गिनने का उपाय नहीं है। एक कहकर भी हम संख्या में गिनने की कोशिश करते है। वह गलत है।
लेकिन उस तक पहुंचना दूर, अभी तो हम स्थूल पर खड़े है, उस शरीर पर जो अनंत है, अनेक है। उस शरीर के भीतर हम प्रवेश करेंगे तो एक और शरीर उपल्बध होगा। सूक्ष्म शरीर को भी पार करेंगे तो वह उपलब् होगा। जो नहीं है, अशरीर है, जो आत्मा है।
मैंने जो कल कहा, उसमे जरा भी विरोध नहीं है, उसमें कोई विरोधाभास नहीं है।
*** ओसो ***