रविवार, 5 जून 2011

क्या हम भारतीय है ?

क्या हम भारतीय है ? आप सोचेंगे यह कौन नहीं जानता, यह कैसा सवाल है ? तो क्या हमारी भारतीय संस्कृति हमें यही सिखाती है की हम अपने देश के साधू महात्माओ हकीमो  और पादरी जैसे महान आत्माओ के द्वारा की जानेवाली समाज सुधार्र की कोसिसो का यु अपमान होते देखे? जो सदियों से केवल समाज की भलाई के लिए ही काम करते रहे है और वो भी उस समय जब हम सब केवल भ्रस्टाचार ही नहीं अन्य बहोत सी सामाजिक बुरइयो से रोज सामना कर रहे हो ,मै यह नहीं कह रहा हु की हमें कोई उत्पात मचानी चाहिए, या हमें भी वहा पर अन्ना हजारे , या बाबा रामदेव जैसे अनसन पर बैठ जाना चाहिए, पर ज़रा सोंचिये जहा के क़ानून का पालन हमारे खून में बसा है जहा की मिटटी में हमारे पुरखो का  जीवन बीता है  क्या उस  भारत पर हमारा कोई अधिकार नहीं है क्या हम सरकार के सामने अपनी मांग भी नहीं रख सकते, कमसे कम दिल्ली के रामलीला मैदान से तो यही संकेत मिलता है जो बाबा रामदेव और उनके साथ अनसन पर बैठे अन्य निहथ्थे लोगो के साथ हुआ,  तो क्या हम भारतीय है ? यहाँ पर भारतीय केवल वो लोग है जो सरकार चलाते है या फिर वो लोग है जो सरकारी नौकरी  में अछे वहादे पर है जिनके हाथ में गरीबो की जुबान दबाने की ताकत है या फिर वो लोग है जिनके पास पैसा है और उसके बल पर वो पोलिटिसीअन को खरीद कर उनसे इल्लीगल काम कराने में सक्षम है आज हम अपने ही हक्क के लिए नहीं लड़ सकते ....ऐसा लगता है की हम पराये देश में रह रहे है जहा हमे डरे सहमे से रहना पड़ेगा, जहा पर आज भी देश की रक्षा करने के लिए गरीब से गरीब ब्यक्ति अपना सब कुछ न्योछावर कर देता है वह देश अब केवल अमीरों का है और वहां के नेता  भी केवल अमीरों के सेवक  है .............. यही सोंच आज आम आदमी की होती जा रही है ........तो क्या हम भारतीय है ?.......क्या हमे अपने हक्क के लिए नहीं लड़ना चाहिए? या फिर अपने हक्क की लड़ाई केवाल दूसरो के भरोसे ही छोड़ देनी चाहिए क्यों नहीं हम और आप आज से एक ऐसी आगाज करे की हम भी भारतीय कहलाने के योग्य हो हमारी बाते सरकार के कानो तक यदि पहुचे तो उसपर अमल हो ...क्यों की सरकार आखिर हमारी सेवा के लिए ही तो है ......... और यदि हममे अपने हक्क की लड़ाई का भी सामर्थ्य नहीं है तो .......तो जरूर विचार कीजियेगा की ....क्या हम भारतीय है?..... और आप चाहते है आपके अपने बच्चे भी यही प्रश्न  दुहराए? ........ चलो एक नए भारत की सुरुआत करे जहा पर हम गर्व से कह सके की हम भारतीय है और अपने बच्चो को भारतीय होने की सौगात दे......... **** पिंटू ****

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें